{"_id":"57c683574f1c1b453b2cba61","slug":"pakistani-hackers-hacked-sarv-shiksha-abhiyan-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की भारत सरकार की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक की भारत सरकार की वेबसाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 31 Aug 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
साइट पर आ रहा था ये संदेश
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तानी हैकर्स ने उत्तर प्रदेश सर्व शिक्षा अभियान के वेब सर्वर पर मंगलवार दोपहर ट्रोजन अटैक कर दिया। इस वजह से करीब पांच घंटे तक वेबसाइट ठप रही और उस पर ‘हैक द वर्ल्ड’ और ‘पाक साइबर स्कल्ज’ का संदेश नजर आता रहा।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों को जब पता चला तो उन्होंने अपने साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट्स से संपर्क कर इसे दुरुस्त करवाया।
एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक गौरीशंकर प्रियदर्शी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि कुछ लोगों ने मंगलवार दोपहर परियोजना की वेबसाइट http://www.upefa.com हैक हो जाने की सूचना उन्हें दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने अपने सिस्टम एनालिस्ट्स को इसकी जानकारी दी। पता चला कि वेबसाइट के सर्वर पर ट्रोजन अटैक हुआ है। तुरंत सर्वर पर सुरक्षा सिस्टम स्कैन किया गया। शाम तक वेबसाइट सामान्य हो सकी। प्रियदर्शी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि सर्वर में ट्रोजन वायरस कैसे आया।
विज्ञापन
Trending Videos
डाटा चोरी की आशंका नहीं
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
इस वेबसाइट पर प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी जानकारियां, सूचनाएं आदि दी जाती हैं। वहीं जिलों से जुड़ा डाटा भी उपलब्ध करवाया जाता है।
चूंकि यह सार्वजनिक उपयोग के लिए पहले से उपलब्ध था, ऐसे में किसी डाटा चोरी की आशंका नहीं है।
ट्रोजन अटैक एक वायरस प्रोग्राम है जिसे किसी दूसरे कंप्यूटर उपयोगकर्ता को ई-मेल में अटैच करके भेजा जाता है या फिर किसी और माध्यम से उसकी प्रोसेसिंग यूनिट या सर्वर में डाउनलोड करवा दिया जाता है।
इस वायरस से कंप्यूटर को ठप करने के साथ ही उसमें मौजूद जानकारियां निकाली जा सकती हैं।