फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pakistan closed its airspace, extended the flight time of Gulf countries

Lucknow News: पाकिस्तान ने बंद किया अपना एयरस्पेस, खाड़ी देशों की उड़ानों का समय बढ़ा

Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan closed its airspace, extended the flight time of Gulf countries

विज्ञापन
लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव का असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय कैरियर के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों को आने-जाने वाली आठ भारतीय फ्लाइटों का समय 40-40 मिनट बढ़ गया है।


पाकिस्तान ने भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं किया है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, सलाम एयर, फ्लाइनास, फ्लाईदुबई, एत्तेहाद या सउदिया एयरलाइंस के किसी विमान को लंबा चक्कर लगाकर भारत नहीं आना होगा। सऊदी अरब और आसपास आने-जाने वाली फ्लाइटें पाकिस्तान के कराची व अन्य शहरों के ऊपर से आती हैं। यह रास्ता छोटा होने से समय कम लगता है, मगर जो भारतीय एयरलाइंस से खाड़ी देशों के लिए यात्रा करेंगे, उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। इसका असर रोजाना 1400 से 1500 यात्रियों पर पड़ेगा। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, उच्च स्तर पर शॉर्टकट रूट तलाशे जा रहे हैं, ताकि फ्लाइट की टाइमिंग कम की जा सके।
विज्ञापन










इन उड़ानों पर असर



- लखनऊ-दुबई के बीच संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 193 और आईएक्स 194



- लखनऊ से अबूधाबी के बीच संचालित इंडिगो की 6ई 1415 और 6ई 11416

- लखनऊ-दम्माम के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की 6ई 6097 और 6ई 6098



- लखनऊ से शारजाह के बीच इंडिगो की 6ई 1424 और 6ई 1423
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed