{"_id":"669d8f7bfff45485140ce134","slug":"padmavat-arrived-late-by-six-hours-and-nauchandi-by-four-and-a-half-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-117178-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पद्मावत छह और नौचंदी साढ़े चार घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पद्मावत छह और नौचंदी साढ़े चार घंटे देर से आई
Mon, 22 Jul 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अमरोहा में मालगाड़ी पटलने के कारण रविवार को इस जिले से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से आना पड़ा, जिससे लेटलतीफी काफी बढ़ गई। पद्मावत एक्सप्रेस छह घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से आई। ये दोनों गाड़ियां अमरोहा से होकर चलती हैं, जहां मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया।
दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देर से आई। इस ट्रेन का रास्ता गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच बदल दिया गया। इसी तरह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन का रास्ता हापुड़ से लखनऊ के बीच बदला गया। दोनों ट्रेनें सुबह लगभग 6 बजे आनी चाहिए, लेकिन मार्ग परिवर्तन के चलते लेटलतीफी बढ़ी और दोनों ट्रेनें काफी विलंब से पहुंची।
यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे विलंब से आई, क्योंकि इस ट्रेन को लखनऊ से ही तीन घंटे देरी से चलाया गया। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
शनिवार देर रात नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से आई। प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस पौने दो घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि अमरोहा में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण पद्मावत एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया, जिसकी वजह से दोनों गाड़ियां काफी विलंब से पहुंचीं। बाकी ट्रेनें भी पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण यहां देर से पहुंची हैं। ज्यादातर ट्रेनों का संचालन समय से हुआ या फिर लेटलतीफी काफी कम रही।