{"_id":"588e14314f1c1b8a17e7ff0a","slug":"p-v-sindhu-wins-gold-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी वी सिंधू ने किया कमाल, एक और खिताब किया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पी वी सिंधू ने किया कमाल, एक और खिताब किया अपने नाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : amar ujala
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू और युवा समीर वर्मा ने आसानी से अपने मुकाबले जीतते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल ग्रांप्री गोल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एवं महिला एकल खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
सिंधू ने इंडोनेशिया की मारीस्का को 21-13, 21-14 और समीर ने हमवतन साई प्रनीत को 21-19, 21-6 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के मिश्रित युगल फाइनल में भारत की सिक्की रेड्डी और प्रणव चोपड़ा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने भारत की ही अश्विनी पोनप्पा और सुमंथ रेड्डी की जोड़ी को 22-20, 21-10 से हराया।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला युगल में डेनमार्क की कैमिला-क्रिश्चियन और पुरुष युगल में डेनमार्क के ही बो-कार्सटन की जोड़ी चैंपियन बनी।