फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oxygen plant did not work, respiratory patients are facing problems

Lucknow News: नहीं चला ऑक्सीजन प्लांट, सांस के मरीजों को दिक्कत

Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant did not work, respiratory patients are facing problems
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट पिछले दो माह से बेकार पड़ा है। ठंड के कारण सांस और हॉर्ट की समस्या के मरीज बढ़े हैं, लेकिन प्लांट के न चलने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलिंडरों के सहारे मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। जिला अस्पताल प्रशासन प्लांट को ठीक नहीं करा रहा है। उधर, बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में पहुंचे 10 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।बृहस्पतिवार को सांस की समस्या होने पर मो. अरहम (2) को भर्ती कराया गया। ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर बच्चे का इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा बुखार, उल्टी दस्त आदि की समस्या होने पर श्याम (13), किशन (10), शिव सिंह (5), नित्या (8 माह) आदि को भर्ती कराया गया। सांस की समस्या के भी कई मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, ओपीडी में हृदय, सांस सहित अन्य बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि पत्र भेजा गया है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed