फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   owaisi attacks on central govt over triple talaak.

तीन तलाक के नाम पर शरीयत कानून को बदलना चाहती हैं भाजपा सरकार: ओवैसी

Tue, 18 Oct 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
owaisi attacks on central govt over triple talaak.
असदउद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में दायर केंद्र सरकार के हलफनामे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि शरई कानून में किसी तरह की छेड़छाड़ मुसलमानों को मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


सूबे में सत्ताधारी सपा में चल रहे घमासान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि चाचा-भतीजा ड्रामेबाजी कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। जो भतीजा चाचा का नहीं हुआ, बेटा बाप का नहीं हुआ वह प्रदेश का क्या भला करेगा।
विज्ञापन


बोले, मुसलमान हमेशा वतनपरस्त रहा है और रहेगा। मुसलमानों पर इल्जाम लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें।

पचपेड़वा बाजार में सोमवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, तीन तलाक के मुद्दे पर इस्लाम की शरीयत को बदलने की नापाक कोशिश संघ तथा देश की भाजपा सरकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'केंद्र की सरकार ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया'

owaisi attacks on central govt over triple talaak.

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने से पहले केंद्र सरकार गोवा और दमन दीव का कानून बदलकर कामन सिविल कोड लागू करे।

इस्लाम ही ऐसा धर्म है जिसमें औरतों को पिता की जायदाद में हिस्सा देने की बात कही गई है। मुसलमान शरीयत के कानून में बदलाव किसी भी हालत में मंजूर नहीं करेगा। देश की आजादी में मुसलमानों ने भी हर कुर्बानी दी है।

जिन मुसलमानों को पाकिस्तान जाना था वह बंटवारे के समय ही चले गए। देश के मुसलमान वतनपरस्त तथा राष्ट्र के प्रति पूरी तरह वफादार हैं। सरकारें मुसलमानों पर झूठा इल्जाम लगाना बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed