फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Overbridge construction in Ratpur and Tripula Land acquisition process started for

Lucknow News: रतापुर और त्रिपुला में ओवरब्रिज निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Tue, 15 Aug 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 15 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Overbridge construction in Ratpur and Tripula

Land acquisition process started for
क्रासर
विज्ञापन

जाम की समस्या से मिलेगी राहत, चार गांवों के करीब 200 से ज्यादा अशियाने होंगे धराशायी
30 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर सफर करने वाले करीब पांच लाख मुसाफिर को जाम की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। हाईवे पर सबसे ज्यादा जाम रतापुर और त्रिपुला चौराहे पर लगता है। दोनों चौराहों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए चार गांवों के लोगों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि अध्याप्ति विभाग का दावा है कि प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद एनएचएआई ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराएगा।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शहर के अंदर प्रवेश करते त्रिपुला चौराहे से जाम की समस्या शुरू हो जाती है। इसी चौराहे से रायबरेली-महराजगंज मार्ग निकला है। इसके लिए वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। यही हालत रतापुर चौराहे का भी है। यहां से जगदीशपुर हाईवे निकला है। इसके चलते जाम लगता था। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए एनएचएआई ने बहुत पहले से ही ओवरब्रिज का निर्माण कराने का निर्णय लिया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते काम नहीं हो पाया। जिला प्रशासन के सहयोग से ओवरब्रिज का रास्ता साफ हो पाया।
विज्ञापन

इनसेट
अधिग्रहण के लिए यह गांव किए गए चिन्हित
भूमि अधिग्रहण के लिए रतापुर, किसुनदासपुर रामचंदर, गोकुलपुर, बरईपुर के करीब 200 से अधिक लोगों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन जमीनों पर ज्यादातर लोगों के भवन, प्रतिष्ठान और रेस्टोरेट खुले हैं, जो अधिग्रहण के बाद धराशायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
800 मीटर लंबा बनेगा ओवरब्रिज
रतापुर और त्रिपुला चौराहों पर बनने वाले ओवरब्रिजों की लंबाई करीब 800 मीटर होगी। अभी तक हाईवे की चौड़ाई 30 मीटर है, जो बाद में सर्विस रोड मिलाकर 50 मीटर हो जाएगी। इससे हाईवे पर फर्राटा भरने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

इनसेट
अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा ओवरब्रिज निर्माण
दोनों चौराहों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य एक महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद दोनों चौराहों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया। इसमें करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या से राहत मिल जाएंगी।
-संभव सिंह, साइट इंजीनियर एनएचएआई लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed