{"_id":"6a95e945acefffbbd60f0376","slug":"outrage-over-waterlogging-traffic-blocked-on-buddheshwar-mohan-road-lucknow-news-c-13-lko1070-1898390-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जलभराव पर फूटा गुस्सा, बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
बुद्धेश्वर वादरखेड़ा में समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा इलाके में कल्याण सिंह वार्ड के बुद्धेश्वर वादरखेड़ा में जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या पर कॉलोनीवासियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पोस्टर लेकर बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के लिए जिम्मेदार विभागों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के कारण करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी की सूचना पर पारा इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद नगर निगम के जेई अभिषेक गुप्ता, एई नवीन चंद्र और सफाई निरीक्षक रामचंद्र यादव पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति देखी और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद शांत हुए लोग घर लौटे।
सड़कें और गलियां लबालब
कॉलोनी के लोगों के अनुसार बारिश होते ही वादरखेड़ा की सड़कें और गलियां लबालब हो जाती हैं। मौर्या मार्केट के पास करीब 300 मीटर लंबा लिंक मार्ग भी लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और पर्याप्त नाला न होने से बारिश का पानी घंटों जमा रहता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जलभराव से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा रात में स्ट्रीट लाइट न होने से दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विधायक से भी की थी शिकायत
16 अगस्त को विधायक जयदेवी कौशल से शिकायत कर सड़क निर्माण, पक्के नाले और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द जल निकासी, सड़क और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। शिकायत करने वालों में पूजा राजपूत, सुषमा वर्मा, नूरजहां, मिथलेश कुमारी, मुख्तार अली, इशरत अली, कमलेश कुमार, लालू यादव, ज्ञान सिंह, नीरज, अजय, दामोदर, आकाश, अंकित, करन, कमल, सोनी यादव, सरस्वती कश्यप, जीतू, सतीश, प्रदीप आदि शामिल थे।