फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Our phone is open 24 hours for traders: Brajesh Pathak

व्यापारियों के लिए हमारा फोन 24 घंटे खुला : ब्रजेश पाठक

Tue, 13 May 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Our phone is open 24 hours for traders: Brajesh Pathak
उपमुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाते हुए।
लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश कुमार पाठक ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुद्रा लोन जैसी तमाम योजनाएं चला रही है। व्यापारियों के लिए हमारा फोन 24 घंटे खुला रहता है। कोई समस्या हो तो फोन पर ही बता दें, उसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ व्यापार मंडल इकाई के लखनऊ मशकगंज रकाबगंज व्यापार मंडल के रकाबगंज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा मुद्रा लोन जैसी योजना का प्रचार-प्रसार कर व्यापारियों को लोन लेने में सहयोग करें।
विज्ञापन


अमरनाथ मिश्र ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों की रक्षा एवं आत्म सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रस्तोगी एवं वरिष्ठ महामंत्री रोशन कश्यप ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्होंने ली शपथ

उपमुख्यमंत्री ने अध्यक्ष संजय रस्तोगी, वरिष्ठ महामंत्री रोशन कश्यप, कोषाध्यक्ष गुड्डू पाल के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिजवान खान, बबलू गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक रस्तोगी, वरिष्ठ मंत्री श्यामू निगम, मीडिया प्रभारी गनेश राठौर, संयुक्त मंत्री मनू हुसैन, प्रचार मंत्री समीर गुप्ता, संगठन मंत्री अभिषेक रस्तोगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed