{"_id":"67c21c0a4b768ccf8e004bb0","slug":"our-dependence-on-fuel-remains-only-50-percent-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1097711-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ईंधन पर हमारी निर्भरता सिर्फ 50 फीसदी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ईंधन पर हमारी निर्भरता सिर्फ 50 फीसदी रहे
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित करते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण।
लखनऊ। ऊर्जा संरक्षण के लिए काम कर फोसिल फ्यूल की निर्भरता कम करेंगे। पीएम मोदी 2070 तक भारत को जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन, हमारा संकल्प है कि 2030 तक नवीन ऊर्जा के इस्तेमाल से पेट्रोलियम ईंधन पर हमारी निर्भरता सिर्फ 50 फीसदी तक रह जाए।
पेट्रोलियम कंपनियों ने ई चार्जर पॉइंट विकसित कर बड़ा काम किया है। ये बातें बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उत्तर प्रदेश में सक्षम (संरक्षण क्षमता महोत्सव) के समापन पर कहीं।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आयोजित सात दिवसीय सक्षम कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। राज्य स्तरीय समन्वयक तेल उद्योग राजेश सिंह, भारत पेट्रोलियम के राज्य प्रमुख (रिटेल) पंकज मोतीरमानी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के महाप्रबंधक (एआरबी एंड ब्रांड) ने मुख्य अतिथि राज्य मंत्री असीम अरुण का कैप पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने सभी को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में एमिटी यूनिवर्सिटी प्रथम, गोयल इंस्टीट्यूट की ए व बी टीम दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।