{"_id":"766544b7980b0265ee24a8578cc2de44","slug":"origin-of-horse-in-india-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका नहीं भारत में हुई घोड़े की उत्पत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका नहीं भारत में हुई घोड़े की उत्पत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Oct 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोड़े की उत्तपत्ति उत्तरी अमेरिका में नहीं बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप में हुई थी।
विज्ञापन
राजधानी के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पालियोबॉटनी (बीएसआईपी) के वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर और गुजरात में मिले लाखों वर्ष पुराने जीवाश्म के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला है।
अमेरिका के दो विश्वविद्यालयों ने भी इस शोध को सही माना है। बीएसआईपी के वरिष्ठ वैज्ञानिक और निदेशक प्रो. सुनील बाजपेई ने यह शोध अमेरिका की नार्थ-ईस्ट ओहियो मेडिकल यूनिवर्सिटी और स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन
ओहियो यूनीवर्सिटी की प्रो. लिसा नॉएल कूपर और प्रो. बाजपेई की यह शोध रिपोर्ट आठ अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय जर्नल प्लस वन में प्रकाशित हुई है।
पाकिस्तान से जुड़ी सीमा से मिले जीवाश्म
प्रो. बाजपेई के मुताबिक अब तक घोड़ा (एंथ्राकोब्यूनाइड्स मैमल) को उत्तरी अमेरिका में पैदा होने के तथ्य मिले थे।
हाल ही में जम्मू कश्मीर के राजौरी और गुजरात के वास्तान इलाके में मिले करीब साढ़े पांच करोड़ साल पुराने जीवाश्म से यह हकीकत सामने आई।
ऐसे ही कुछ जीवाश्म पाकिस्तान के भारत की सीमा से जुड़े इलाकों में मिले।
हाल ही में जम्मू कश्मीर के राजौरी और गुजरात के वास्तान इलाके में मिले करीब साढ़े पांच करोड़ साल पुराने जीवाश्म से यह हकीकत सामने आई।
ऐसे ही कुछ जीवाश्म पाकिस्तान के भारत की सीमा से जुड़े इलाकों में मिले।