फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Organ donation gives a new life to eight patients

Lucknow News: अंगदान से आठ मरीजों को मिलता है नया जीवन

Fri, 14 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 14 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Organ donation gives a new life to eight patients
लखनऊ। देश की 140 करोड़ आबादी है। इसमें से केवल छह लाख लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है। मृतक के परिजन अक्सर अंगदान से परहेज करते हैं। यह जानकारी केजीएमयू के एनेस्थीसिया विभाग के तन्मय तिवारी ने दी। उन्होंने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

विश्व अंगदान दिवस पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) की उत्तर प्रदेश शाखा ने 'ऑपरेशन थिएटर से जनता तक' अभियान शुरू किया। आईएसए के मानद सचिव तन्मय तिवारी ने बताया कि अंगदान आठ मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने ब्रेन डेथ, अंगदान और प्रत्यारोपण से जुड़ी भ्रांतियों को स्पष्ट किया। कहा कि अंगदान और प्रत्यारोपण में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन कार्यक्रम में आईएसए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजीव कुमार दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा और सचिव राजीव गुप्ता और कई अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हुए। विशेषज्ञ पैनल में गगन श्रीवास्तव, सुरुचि अम्बष्टा, शाहबाज अहमद और रणवीर सिंह त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed