{"_id":"68167ef464882884230e2e1d","slug":"orders-given-for-quick-resolution-of-problems-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1186526-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समस्याओं के जल्द निस्तारण के दिए गए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समस्याओं के जल्द निस्तारण के दिए गए आदेश
Sun, 04 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर तहसील में एडीएम एफआर ज्योति गौतम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को एडीएम एफआर ज्योति गौतम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष पेश किया। इन शिकायतों पर गौर करने के बाद अधिकारियों ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए हैं। पेश है संपूर्ण समाधान दिवस पर कुछ नागरिकों की शिकायतें...।
बिजनौर के कल्प सिटी निवासी धर्मेंद्र शर्मा के पड़ोसी सुनील श्रीवास्तव ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली के पोल को अपने घर के सामने से जेसीबी के जरिये हटाकर धर्मेंद्र शर्मा की दीवार से सटाकर लगवा दिया। धर्मेंद्र का कहना है कि दीवार के किनारे खंभा लग जाने से उनके घर के छोटे बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। खंभे के सहारे चोर भी घर में घुस सकते हैं। इसकी शिकायत धर्मेंद्र शर्मा ने शनिवार को सरोजनी नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में की। बताया कि मना करने पर सुनील श्रीवास्तव लड़ाई पर आमादा हो गए। बीते दिनों तहसील दिवस पर शिकायत के बावजूद कोई असर नहीं हुआ। यही नहीं मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक डीके कश्यप उनके घर पहुंचे और उन्हें व उनके बेटे पीयूष को शांति भंग की आशंका में पाबंद करने के लिए एसीपी कृष्णा नगर को रिपोर्ट भेज दी। आरोप लगाया कि पुलिस लगातार धर्मेंद्र शर्मा और उनके बेटे को मुचलका प्रस्तुत करने के लिए बुला रही है। जबकि उनके बेटे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसका नाम जबरन घसीट लिया गया।
सरोसा-भरोसा की बबीता देवी ने शिकायत की है कि मकान में बिजली के कनेक्शन के लिए सरोसा पावर हाउस में उन्होंने आवेदन किया था। मकान ट्रांसफार्मर से करीब 55 मीटर की दूरी पर है। इसलिए मानक के अनुसार एक एस्टीमेट होना चाहिए। बबीता ने आरोप लगाया कि जेई और एसडीओ द्वारा एस्टीमेट पास करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। रिश्वत न देने पर कनेक्शन देने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
माफियाओं ने जमीन पर किया कब्जा
गोंदोली के बुद्धि लाल सिंह ने बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 1001 में आम का बाग है और बाग में जाने के लिए ऊसर भूमि से होकर रास्ता जाता था। आरोप लगाया कि उक्त ऊसर भूमि को कुछ भूमाफियाओं द्वारा रेडीमेड बाउंड्री वॉल से घेर कर कब्जा कर लिया गया है। जबकि ऊसर भूमि का गाटा संख्या 100 है, जो राजस्व अभिलेखों में उसर के रूप में दर्ज है। आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को लेखपाल द्वारा प्रेषित आख्या ग्राम प्रधान की साठ गांठ से बनाई गई। आरोप लगाया कि उक्त ऊसर भूमि को सड़क किनारे से देखा गया, संपूर्ण गाटा की नाप कर नहीं देखा गया है। इसलिए लेखपाल की जांच रिपोर्ट पूरी तरह गलत है।
राय सिंह खेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल पर वरासत करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उसका कहना है कि उसके पिता नेकराम की 15 जनवरी 2024 को मौत हो गई थी। उसका गाटा संख्या 2172 व 2173 पैतृक भूमि गांव में है। जब इसकी विरासत के लिए क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया तो उन्होंने 10 हजार रुपये की मांग की। इस पर सुरेंद्र ने जनवरी 2025 में लेखपाल को 5 हजार रुपये दे दिए। लेकिन इसके बावजूद अब तक विरासत नहीं दर्ज की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में उक्त शिकायतों के अलावा कई अन्य शिकायतें भी दर्ज की गई।