{"_id":"64cd311be1c178e8070d3796","slug":"order-for-investigation-in-case-of-train-passing-through-open-crossing-raebareli-news-c-101-1-slko1034-2157-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुली क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरने के मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुली क्रॉसिंग से ट्रेन गुजरने के मामले में जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्रॉसिंग के दोनों गेट खुले होने के बाद भी ट्रेन के फर्राटा भरते हुए गुजर जाने के मामले में जांच के आदेश हुए हैं। जांच की जिम्मेदारी परिचालन से जुड़े अफसरों को सौंपी गई है। कार्रवाई इंजीनियरिंग विभाग से होनी है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी। कार्रवाई की तलवार गेटमैन समेत कई लोगों पर लटकती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला हुआ है और ट्रेन पूरी रफ्तार से गुजर रही है। यह वीडियो सूची-खरौली मार्ग पर क्रॉसिंग संख्या 7-सी का बताया गया, जो ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड के रामचंद्रपुर के निकट स्थित है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है, लेकिन मामला छिपा रहा। जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गई, जिससे अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।
इस लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। अब घटना उजागर होने के बाद अब हर कोई खुद को बचाने में जुट गया है। गेट कैसे खुला रह गया और गाड़ी क्यों निकल गई, इस बारे में बारीकी से जांच कराने के आदेश हो गए हैं। घटना वाला गेट इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत आता है, जिससे कार्रवाई भी इंजीनियरिंग वाले करेंगे। फिलहाल परिचालन वालों से जांच रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) मो. सईद ने बताया कि जांच के आदेश हुए हैं। जांच शुरू हो गई है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।