फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Order for hostel fee hike withdrawn following students' indefinite hunger strike.

Lucknow News: छात्रों के आमरण अनशन के बाद हॉस्टल शुल्क वृद्धि का आदेश वापस

Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Order for hostel fee hike withdrawn following students' indefinite hunger strike.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास में की गई शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों ने विवि परिसर में ही गेट नंबर एक के पास बुधवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। लंबे समय से हॉस्टल की फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे छात्रों के इस पैंतरे से विवि प्रशासन भी सकते में आ गया। लिहाजा शाम को छात्रों की मांगों को मानते हुए विवि प्रशासन ने फीस वृद्धि का फरमान वापस ले लिया। इस निर्णय के बाद छात्रों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास की फीस सात हजार रुपये से अचानक 27 हजार रुपये कर दिए जाने से छात्रों में आक्रोश था। विवि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वे बुधवार को विवि परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने बताया कि विवि प्रशासन ने शुल्क बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग मान ली है। छात्र नेता का कहना है कि पुराने छात्रों से सात हजार रुपये ही शुल्क लिया जाएगा। बाकी नए छात्रों से ही बढ़ा हुआ शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन



सिक्योरिटी कंपनी पर पैसा लेकर नौकरी देने का आरोप
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सेवाप्रदाता कंपनी हिंदी सिक्योरिटी फोर्स पर सुरक्षाकर्मियों ने 30 से 40 हजार रुपया घूस लेकर नए सुरक्षाकर्मियों की भर्ती करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सुरक्षाकर्मी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी नए गार्ड्स की भर्ती में खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सिक्योरिटी कंपनी ने लविवि में अपनी सेवाएं दे रहे 40 गार्ड्स को बिना किसी नोटिस के नौकरी से हटा दिया था। सिक्योरिटी गार्ड्स के आंदोलन के बाद विवि प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी को नोटिस थमा दिया है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि कंपनी ने जुलाई का वेतन अब तक नहीं दिया है और वेतन मांगने पर धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed