फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition to the municipal corporation team that went to remove encroachment, demonstration at the zonal office

Lucknow News: अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम का विरोध, जोनल आफिस पर प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the municipal corporation team that went to remove encroachment, demonstration at the zonal office
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। गोमतीनगर और अलीगंज में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीमों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गोमतीनगर के मिठाई वाले चौराहे के पास तो अतिक्रमण करने वालों ने दस्ते के साथ धक्कामुक्की की और जोन चार कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

नगर निगम जोन चार के कर अधीक्षक बनारसी दास ने बताया कि सोमवार दोपहर वह मिठाई वाले चौराहा के पास अतिक्रमण हटाने गए थे। यहां लोगों ने सड़क-पटरी पर पक्का टिनशेड डाल दिया था। उसे हटाने के दौरान कुछ स्थानीय दुकानदारों ने हंगामा किया। मारपीट करने का भी प्रयास किया। पुलिस बल के आने पर वह जोनल कार्यालय पर विरोध जताने पहुंच गए, जहां जोनल अधिकारी ने उन्हें समझाया तो वे वापस गए। विरोध के चलते अभियान नहीं चल पाया।
विज्ञापन

तोड़े गए नाले पर किए गए कब्जे
अलीगंज में नगर निगम जोन तीन की टीम ने हजारी लाल स्कूल से एसबीआई कॉलोनी तक नाले पर किए गए निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां 15 पक्के और 20 अस्थायी कब्जे हटाए गए। इसके अलावा जोन पांच की टीम ने पुलिस के साथ नादरगंज से अमौसी औद्योगिक क्षेत्र तक अभियान चलाया। जोन छह की टीम ने बुलाकी अड्डा चौराहे से एलडीए कॉलोनी तक अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed