फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition parties giving edge to the farmers bill: Rana

किसान बिल के विरोध से सियासत को धार दे रहे विपक्षी दल : राणा

Fri, 18 Dec 2020 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Dec 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties giving edge to the farmers bill: Rana
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी सरकार का किसान बिल राष्ट्रवाद का प्रतीक है। यह बिल किसानों के लिए हर तरह से हितकारी है। विपक्षी दल इसका विरोध कर केवल अपनी सियासत को धार दे रहे हैं, उनका किसानों हितों से कोई लेना-देना नहीं है। वे बख्शी का तालाब की बड़ी बाजार में बृहस्पतिवार को आयोजित भाजपा के मंडल स्तरीय किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


गन्ना मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को सब्सिडी दे रही हैं लेकिन इस बिल का कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कुछ लोगों को आगे कर विरोध कर रहे हैं। जिन सियासी दलों के नेताओं को देश की कृषि और उसकी फसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वही नेता और विपक्षी दल किसानों को बरगलाकर सिर्फ अपना सियासी मतलब निकाल रहे हैं। सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों के हितों के लिए कार्य किया है, चाहे वह अटल जी की सरकार हो चाहे उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार हो, हमेशा किसानों के हित के लिए ही भाजपा सरकारों ने कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


 सम्मेलन को सांसद अशोक रावत, कौशल किशोर, रेखा वर्मा, राजेश वर्मा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, विधायक अविनाश त्रिवेदी, अवध प्रांत के भाजपा अध्यक्ष शेष नारायण आदि नेताओं ने संबोधित किया। किसान सम्मेलन में लखीमपुर सीतापुर हरदोई रायबरेली उन्नाव लखनऊ जिलों के करीब 10 हजार किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मेलन में 39 विधायक, सात सांसद भी मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी और संचालन नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में संयोजक संजय सिंह, भाजपा जिला आईटी सेल प्रमुख विवेक सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रवि प्रकाश तिवारी सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed