फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opposition leaders are just limited to their home says BJP state chief Swatantra Dev Singh.

यूपी चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2022 में अपने महलों के रोशनदान तक सीमित हो जाएंगे विपक्षी दल

Sat, 05 Jun 2021 02:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Jun 2021 02:24 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि 2022 का चुनाव आते-आते विपक्षी दल अपने घरों तक ही सीमित रह जाएंगे। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहने के दौरान या तो सीएम आवास में कैद रहे नहीं तो लंदन की सैर करते रहे।

विज्ञापन
Opposition leaders are just limited to their home says BJP state chief Swatantra Dev Singh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ की तरह अपने घरों में कैद होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता हों या आरएसएस के स्वयंसेवक कोरोना काल में जनता के बीच रहकर उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के नेताओं को इनके महलों के रोशनदानों तक सीमित कर देगी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता के बीच रहना, अभियानों, कार्यक्रमों की समीक्षा एक प्रक्रिया है लेकिन जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, घर के सदस्य ही पदों पर काबिज हैं और जो कुर्सी के लिए पिता, चाचा का अपमान कर सकता है, उससे संगठनात्मक बैठक और समीक्षा जैसे कार्यों की अपेक्षा करना बेमानी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सैफई खानदान ने प्रदेश को जमकर लूटा। सपा शासन में अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडाराज का बोलबाला था। भाजपा सरकार के साढे़ चार वर्ष के शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और अपराधमुक्त व्यवस्था कायम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार और भाजपा का जनता के द्वार पहुंचना अच्छा नहीं लग रहा

उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया को योगी सरकार और भाजपा का जनता के द्वार पहुंचना अच्छा नहीं लग रहा है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहने के दौरान या तो सीएम आवास में कैद रहे नहीं तो लंदन की सैर करते रहे। उनका जनसरोकार की राजनीति से कभी लेना-देना नहीं रहा। विपक्ष आपदा की घड़ी में जनता की मदद में हाथ बंटाने की जगह सरकार के काम में बाधा पहुंचाने से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed