{"_id":"6a7ae87d873d9dcc320da177","slug":"opportunity-for-both-cuet-and-non-cuet-candidates-registration-for-admission-at-bbau-open-until-august-18-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET या Non-CUET दोनों को मौका: BBAU में एडमिशन का एक और चांस, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 को स्पॉट काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CUET या Non-CUET दोनों को मौका: BBAU में एडमिशन का एक और चांस, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 को स्पॉट काउंसिलिंग
Tue, 11 Aug 2026 02:46 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:46 PM IST
सार
बीबीएयू में खाली सीटों पर दाखिले का एक और मौका है। 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी-नॉन सीयूईटी दोनों तरह के अभ्यर्थियों के लिए यह मौका है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दाखिले की पहली दौड़ में पीछे रह गए अभ्यर्थियों के लिए अभी उम्मीद बाकी है। राजधानी लखनऊ के दो विश्वविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छात्रों के लिए नए अवसर खोले हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है, वहीं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है।
बीबीएयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार को काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया गया। विश्वविद्यालय के मुताबिक विभिन्न विषयों में करीब 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन का अवसर है। सीयूईटी और नॉन-सीयूईटी दोनों अभ्यर्थी 11 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश अब तक नहीं हो सका है, उनके लिए खाली सीटों के जरिये विश्वविद्यालय में प्रवेश का रास्ता फिर खुल गया है।

19 को होगी स्पॉट काउंसिलिंग
बीबीएयू में द्वितीय स्पॉट काउंसिलिंग 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने का चालान जनरेट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने पर सीट निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन