फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opportunity for admission in BBA in Tourism at MKITM

Lucknow News: एमकेआईटीएम में बीबीए इन टूरिज्म में प्रवेश का मौका

Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission in BBA in Tourism at MKITM
लखनऊ। पर्यटन विभाग की ओर से चलाए जा रहे कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) लखनऊ में पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अवसर हैं। यहां पर बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


यह तीन साल का कोर्स लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। बीबीए इन टूरिज्म में निर्धारित सीटों पर प्रवेश ''पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। नामांकन अगस्त मध्य तक चलेगा। कोर्स व फीस के बारे में विस्तृत जानकारी http://www.mkitm.com पर प्राप्त की जा सकती है। बीबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में सत्र 2025-26 में प्रति सेमेस्टर शुल्क 29,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं पंजीकरण शुल्क 500 रुपये है।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि एमकेआईटीएम में छात्रों के लिए परिसर में वातानुकूलित आवासीय सुविधा उपलब्ध हैं। हॉस्टल में सुरक्षा, मेस आदि अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट देश के प्रतिष्ठित पर्यटन प्रबंधन संस्थानों में एक है। संस्थान पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान निरंतर नवाचार भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed