{"_id":"6739b66b04f8e6745d0711cc","slug":"opium-will-be-cultivated-in-360-hectares-of-area-in-six-districts-of-up-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के छह जिलों के 360 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी अफीम की खेती, लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के छह जिलों के 360 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी अफीम की खेती, लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया शुरू
Sun, 17 Nov 2024 02:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
यूपी के छह जिलों में अफीम की खेती होगी। इसके लिए लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खेती 360 हेक्टेअर क्षेत्रफल में होगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
काला सोना यानी अफीम की खेती की तैयारी फिर शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि बाराबंकी के जिला अफीम कार्यालय से ही प्रदेश के छह जिलों लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, गाजीपुर और मऊ को लाइसेंस बांटे जाते हैं। पिछली बार 3700 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। करीब 360 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अफीम की खेती हुई थी।
विज्ञापन
इस बार भी करीब इतना ही किसानों को लाइसेंस देने की योजना है। जिन किसानों ने पहले खेती की है उन्हीं के लाइसेंस रिन्यूअल किए जाएंगे लेकिन उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ठगों ने डॉक्टर की रिटायर्ड शिक्षिका मां को किया डिजिटल अरेस्ट, सात दिन करते रहे उत्पीड़न; ठगे 18 लाख
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: राजधानी के अस्पतालों में हो सकता है झांसी जैसा हादसा, बगैर अनापत्ति प्रमाणपत्र के चल रहे 650 अस्पताल
यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन के साथ ही अपने सभी अभिलेख जमा करने के लिए बाराबंकी के राजकमल रोड स्थित जिला अफीम कार्यालय पर इकट्ठा हो रहे हैं यहां पर बाकायदा टेंट लगाकर किसानों के लिए बैठने, उजाले और पेयजल आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन