फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   operator of contracted bus died of heart attack During bus inspection in Barabanki

UP News: जांच के दौरान अनुबंधित बस के परिचालक को आया हार्ट अटैक, कुछ ही देर में टूट गईं सांसें

Tue, 10 Dec 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

बाराबंकी में बस जांच के दौरान अनुबंधित बस के परिचालक को हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टीआई पर डांटने धमकाने से मौत होने का आरोप लगाया है

विज्ञापन
operator of contracted bus died of heart attack During bus inspection in Barabanki
Heart Attack (Demo) - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में बस की जांच के दौरान अनुबंधित बस के परिचालक की हार्टअटैक पड़ गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने जांच कर रहे टीआई पर डांटने धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे देवा रोड स्थित बस स्टेशन से अनुबंधित बस संख्या यूपी 41 टी- 2760 चालक मोहम्मद अशरफ बस लेकर निकले और नए बस स्टेशन पर पहुंचे। डीजल भराने और यात्रियों को बैठाने के बाद बस टिकैतनगर के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन

टिकट मशीन लेकर यात्रियों से पूछताछ की

बस मसौली टोल प्लाजा के पास पहुंची तो यहां पर टीआई अशरफ ने बस को जांच के लिए रोका। परिचालक से टिकट मशीन लेकर यात्रियों से टिकट के बारे में पूछताछ की। कई यात्रियों को टिकट नहीं बने होने पर परिचालक को नीचे बुलाया और पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई पर डांटने धमकाने का आरोप

इसी दौरान परिचालक सुरेश चंद्र सैनी के सीने में दर्द हुआ। कुछ ही देर में बेहोश हो गए। परिचालक की हालत बिगड़ते देख परिचालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने परिचालक सुरेश चंद्र को मृत कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने टीआई पर डांटने धमकाने से मौत होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed