Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   operation vigilence

ऑपरेशन सतर्कता’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

Sun, 15 Nov 2026 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
operation vigilence
ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज
‘ऑपरेशन सतर्कता’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज
विज्ञापन


लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने ‘ऑपरेशन सतर्कता’ अभियान शुरू किया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 13 से 17 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत लखनऊ के आगरा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर 8-8 घंटे की रोटेशनवार ड्यूटी लगाई गई। इसमें लखनऊ समेत उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी के प्रवर्तन अधिकारी तैनात हैं।

अभियान के दौरान 13 से 15 नवंबर की शाम 4 बजे तक नियमों का उल्लंघन करने वाली कुल 126 यात्री बसों के चालान काटे गए हैं, जबकि 11 बसों को पी-4 पार्किंग में सीज किया गया है। प्रवर्तन दलों द्वारा मुख्य रूप से बसों में इमरजेंसी गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, ओवरलोडिंग, माल ढुलाई और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने बताया कि जांच के दौरान बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में पंजीकृत कई स्लीपर बसें नियमों को ताक पर रखकर चलती पाई गईं। 'ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट यान (संशोधित) नियमावली, 2026' के तहत परमिट वाली बसों का संचालन केवल उनके गृह राज्य से शुरू होकर वहीं समाप्त होना चाहिए। लेकिन ये बसें यूपी के एक जिले से सवारी बैठाकर दूसरे जिले या दिल्ली व पंजाब ले जा रही थीं। परिवहन विभाग ने बस संचालकों को परमिट शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। यह अभियान 17 नवंबर की रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

ऑपरेशन सतर्कता’’: एक्सप्रेसवे पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 126 बसों के चालान व 11 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed