फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation Trinetra: Cameras will be installed in gram panchayats and girls' schools

ऑपरेशन त्रिनेत्र: ग्राम पंचायतों व बालिका विद्यालयों में लगेंगे कैमरे

Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Operation Trinetra: Cameras will be installed in gram panchayats and girls' schools
श्रावस्ती। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बालिका विद्यालयों व वित्तीय लेनदेन वाले स्थान भी इससे संतृप्त होंगे इन कैमरों का एक्सेस संबंधित थाना, कंट्रोल रूम व ग्राम पंचायतों में होगा। सोमवार को इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गठित समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे व पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। कैमरे ऐसे स्थानों पर लगेंगे जहां से ग्राम पंचायतों में संचालित गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकें। उन्होंने कहा, इंडो-नेपाल सीमा व प्रमुख मार्गों पर यह जरूरी है। महत्वपूर्ण स्थानों का चयन कर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बालिका विद्यालयों के आसपास, बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों के पास अनिवार्य रूप से कैमरा लगाने तथा इसकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को देने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी घनश्याम चौरसिया, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, जमुनहा एसके राय, डीपीआरओ नंदलाल, बीएसए अजय कुमार, जिला समन्वयक राजकुमार त्रिपाठी सहित सभी सीओ, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed