फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Operation Sindoor: Two more special trains will run for those coming from Jammu to UP, more than 8500 tourist

ऑपरेशन सिंदूर: जम्मू से यूपी आने वालों के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, 8500 से अधिक पर्यटक अभी भी वहां

Mon, 12 May 2025 07:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 12 May 2025 07:27 PM IST
सार

Trains from Jammu to UP: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू और कश्मीर में फंसे हुए यूपी के लोगों को निकालने के लिए दो और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Operation Sindoor: Two more special trains will run for those coming from Jammu to UP, more than 8500 tourist
जम्मू से वापसी के लिए ट्रेनों में भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते जम्मू से लखनऊ व आसपास के जिलों में लौटने वाले ट्रेनों की लंबी वेटिंग से परेशान हैं। 8500 से अधिक यात्री वेटिंग में हैं। खास बात यह है कि विमान सेवाएं भी बंद होने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देगा।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन व मिसाइल से हमला होने के बाद लखनऊ से घूमने गए पर्यटक वापस लौटने लगे हैं। लेकिन ट्रेनों की वेटिंग उनकी वापसी में अड़ंगा लगा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जम्मू में फिलवक्त 8500 से अधिक पर्यटक हैं, जो ट्रेनों की वेटिंग से जूझ रहे हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से उनकी सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। अभी एक स्पेशल ट्रेन वाराणसी समर स्पेशल(04604) चलाई जा रही है। रेलवे दो और स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। यह ट्रेनें जम्मू से लखनऊ, गोरखपुर होते हुए कोलकाता के लिए संचालित होंगी। इनसे यात्रियों की घर वापसी आसान हो सकेगी।

विज्ञापन

इतनी है जम्मू की ट्रेनों में वेटिंग

जम्मू से लखनऊ आने वाली गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस(12588) की स्लीपर में शनिवार को 121, थर्ड एसी में 80, सेकेंड व फर्स्ट एसी में 21, आठ वेटिंग रही। बेगमपुरा एक्सप्रेस(12238) की स्लीपर में रविवार, सोमवार व मंगलवार को 84, 34, 22, थर्ड एसी में 41, 20, 15 वेटिंग है। कोलकाता एक्सप्रेस(13152) की स्लीपर में शनिवार को 233 व रविवार को 98 एवं थर्ड एसी में 80 व 58 वेटिंग रही। अर्चना एक्सप्रेस(12356) की स्लीपर में रविवार को 89, थर्ड एसी में 83 वेटिंग तथा हिमगिरी एक्सप्रेस(12332) की स्लीपर में 107 एवं थर्ड एसी में 63 वेटिंग रही।

विज्ञापन

फ्लाइटों के बंद होने से भी बढ़ी मुश्किलें

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच चंडीगढ़, जम्मू व श्रीनगर एयरपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। ऐसे में इन जगहों पर फंसे पर्यटकों के लिए वापसी की राह और भी मुश्किल हो गई है। यात्रियों की निर्भरता ट्रेनों पर बढ़ गई है, जिससे सीटों की मारामारी से यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ से आने वाले भी परेशान

चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए दो रेगुलर व एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें लखनऊ समर स्पेशल(04210) मंगलवार को कैंसिल है। चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस(12232) की स्लीपर में रविवार, सोमवार, मंगलवार को क्रमशः 38, 36, 43 व थर्ड एसी में 21, 15, 12 वेटिंग चल रही है। चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस(15012) की स्लीपर में उपरोक्त दिनों में 57, 36, 32 व थर्ड एसी में 19, 12, 13 वेटिंग चल रही है।
 

यूपी: कश्मीर-पंजाब व शिमला की बुकिंग बंद, ट्रकों के थमे पहिये, नहीं आ पा रहें फल-मेवे; 10 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed