यूपी: कश्मीर-पंजाब व शिमला की बुकिंग बंद, ट्रकों के थमे पहिये, नहीं आ पा रहें फल-मेवे; 10 करोड़ का नुकसान
Booking for Punjab-Shimla stopped:भारत-पाकिस्तान सीमा पर चल रहे तनाव के बीच लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर से चंडीगढ़, पंचकुला, सोलन, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर की तरफ जाने और आने वाल ट्रकों का संचालन पूरी तरह से ठप है।
विस्तार
सीमा पर तनातनी से ट्रांसपोर्ट का कारोबार प्रभावित हुआ है। ट्रांसपोर्टनगर से जम्मू कश्मीर, पंजाब, शिमला रूट पर ट्रकों का आवागमन 15 दिनों से पूरी तरह से ठप है। इससे 10 करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ है।ट्रांसपोर्टरों ने कश्मीर, पंजाब व शिमला की ओर जाने वाले माल की बुकिंग बंद कर दी है। ट्रांसपोर्टनगर में 250 ट्रक खड़े कर चालक घर चले गए हैं। ट्रांसपोर्टर आसिफ ने बताया कि 15 दिनों से न तो लखनऊ से जम्मू कश्मीर, पंजाब, शिमला रूट का माल बुक करके लोडिंग की गई है और न ही इन राज्यों से आने वाले माल की अनलोडिंग की गई है।
दुबग्गा फल व सब्जी मंडी के आढ़ती नसीम ने बताया कि दशहरी आम तैयार होने के कगार पर है। एक जून से इसकी जम्मू कश्मीर व पंजाब सप्लाई की तैयारी है। इन राज्यों के आढ़ती बुकिंग करा चुके हैं। हालात पूरी तरह नहीं सुधरे तो नुकसान होगा।
फल-सब्जी की आपूर्ति ठप
लखनऊ ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज सहित आसपास से जम्मू कश्मीर व पंजाब को होने ने वाली फल व सब्जी की आपूर्ति ठप हो गई है। इस वक्त तरबूज, खरबूज व हरी सब्जी की मांग जोरों पर है। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों के साथ किसान भी प्रभावित हुए हैं।
10 प्रतिशत बढ़ गया भाड़ा
किसकी आपूर्ति पर क्या असर पड़ा
लखनऊ से रवानगी - फल, सब्जी, खाली ड्रम, मशीनरी संयंत्र, दलहन
IND-PAk: रिहायशी इलाकों में मिसाइल-ड्रोन के टुकड़े, घरों को नुकसान...दहशत में लोग; ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट
...तो 24 घंटे में पटरी पर होगा कारोबार
लखनऊ से जम्मू, श्रीनगर, पंजाब के होेशियारपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, पंचुकला, सोलन, शिमला के बीच ट्रांसपोर्ट कारोबार पटरी पर लौट आएगा। हालांकि, जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी। रविवार से ही इन शहरों के लिए माल की बुकिंग को खोल दिया जाएगा। - सत्य शरण, ट्रांसपोर्टर