फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   OPDs closed in government institutions today, hospitals will run till 12 noon

Lucknow News: सरकारी संस्थानों में आज ओपीडी बंद, अस्पतालों में 12 बजे तक चलेगी

Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
OPDs closed in government institutions today, hospitals will run till 12 noon
लखनऊ। दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश के कारण सोमवार को एसजीपीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान में ओपीडी नहीं चलेगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं संचालित होंगी। उधर, सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मंगलवार से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह संचालित होंगी। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दीपावली पर सिर्फ एक दिन के लिए ओपीडी नहीं चलाई जाएगी। मंगलवार से पहले की तरह ओपीडी चलेगी। इमरजेंसी सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन चलेगी ओपीडी
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को ओपीडी का लाभ दोपहर 12 बजे तक मिलेगा। मंगलवार से पहले की तरह दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलेगी। इसके बाद 22 और 23 अक्तूबर को अवकाश के कारण ओपीडी 12 बजे तक रहेगी। सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने बताया कि अभी शासन ने गोवर्धन पूजा की छुट्टी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सोमवार को 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। मंगलवार को पूरे दिन की ओपीडी रहेगी। लोकबंधु अस्पताल, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय और बीआरडी महानगर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में भी सोमवार को ओपीडी 12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed