{"_id":"688fc37043732359170f9196","slug":"opd-of-endocrinology-will-start-from-today-in-lohia-institute-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1323639-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में आज से शुरू होगी एंडोक्राइनोलाॅजी की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में आज से शुरू होगी एंडोक्राइनोलाॅजी की ओपीडी
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबे समय के बाद फिर से एंडोक्राइनोलाॅजी की ओपीडी शुरू होगी। बीपी और डायबिटीज के बढ़ते मरीजों के बीच यह राहत भरी खबर है। इस समय सिर्फ पीजीआई में ही इसकी ओपीडी चलती है। लोहिया संस्थान में डाॅक्टर के आने के बाद सोमवार से इसकी शुरुआत होगी।
लोहिया संस्थान में वर्ष 2020 में एंडोक्राइनोलाॅजी के विशेषज्ञ डाॅ. मनीष गुच्छ ने इस्तीफा देकर निजी संस्थान जाॅइन कर लिया था। तब से संस्थान में एंडोक्राइनोलाॅजी का विशेषज्ञ नहीं था। इस वजह से इसकी ओपीडी भी नहीं चल रही थी। लोहिया संस्थान में पिछले महीने 166 डाॅक्टरों की नियुक्ति हुई है। इनमें से एंडोक्राइनोलाॅजी विशेषज्ञ डाॅ. अभिवर अवस्थी भी हैं। उनके आने के बाद संस्थान में ओपीडी शुरू होने जा रही है। ओपीडी के साथ ही गंभीर मरीजों को भर्ती भी किया जा सकेगा।
हार्मोन बनाने वाली ग्रंथियों की गड़बड़ियों का होगा इलाज
एंडोक्राइनोलॉजी अंतःस्रावी तंत्र, यानी शरीर में हार्मोन बनाने वाली ग्रंथियों और उनके कार्यों से संबंधित होता है। इन ग्रंथियों में पिट्यूटरी, थायरॉयड, पैराथायरॉयड, अग्नाशय, अधिवृक्क ग्रंथियां, अंडाशय और वृषण शामिल हैं। इनमें समस्या होने पर विशेषज्ञ इलाज करते हैं।
विज्ञापन
इन बीमारियों के मरीज कर सकते हैं संपर्क
मधुमेह, थायरॉयड, पिट्यूटरी ग्रंथि विकार, अधिवृक्क ग्रंथि विकार, हार्मोनल असंतुलन, बांझपन और हड्डियों के रोग।