{"_id":"672e80323f42428693020e44","slug":"only-three-schools-are-following-the-high-courts-order-dcp-traffic-presented-the-list-lucknow-news-c-13-1-lko1021-944381-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन ही स्कूल मान रहे हाईकोर्ट का आदेश, डीसीपी यातायात ने पेश की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन ही स्कूल मान रहे हाईकोर्ट का आदेश, डीसीपी यातायात ने पेश की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के स्कूलों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश का शहर के सिर्फ तीन स्कूलों ने पालन किया। कक्षा पांच तक के बच्चों को स्कूल परिसर में छोड़ने और वहीं से ले जाने के मामले में पहले दिए गए कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की सूची डीसीपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह ने पेश कर दी है।
डीसीपी यातायात ने कोर्ट को बताया कि लखनऊ के सिर्फ तीन स्कूलों ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है। कई स्कूल आदेश का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे हैं, जबकि कुछ स्कूल कोर्ट के निर्देशों के पालन की प्रक्रिया में हैं। इसपर मामले में नियुक्त न्यायमित्र अधिवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन माथुर ने कोर्ट को बताया कि वह खुद इस मामले को देखेंगे और ऐसे स्कूलों के प्रबंधन से बात करेंगे जो निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। निर्देशों का पालन स्कूल क्यों नहीं कर रहे हैं, वह अगली सुनवाई पर 28 नवंबर को कोर्ट को वजहें भी बताएंगे।