{"_id":"6481909694765af6ea0ec365","slug":"only-4-candidates-are-qualified-for-phd-entrance-exam-in-bhasha-university-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा विवि : 84 अभ्यर्थियों में से सिर्फ चार ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषा विवि : 84 अभ्यर्थियों में से सिर्फ चार ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुए सफल
Thu, 08 Jun 2023 01:55 PM IST
ishwar ashish
आयुष तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
आयुष तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:55 PM IST
सार
भाषा विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 84 में से सिर्फ चार अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कम अभ्यर्थियों के कारण अब सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
भाषा विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा में महज चार अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं। 26 सीटों पर दाखिले के लिए 12 मई को हुई लिखित परीक्षा में 84 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा परिणाम इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि इसमें पीजी के साथ नेट पास अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे। कम अभ्यर्थियों के सफल होने से अब सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन
भाषा विवि ने दिसंबर 2022 में पीएचडी की 30 नियमित और नौ पार्ट टाइम सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से नया पीएचडी अध्यादेश लागू करने से कुछ पाठ्यक्रमों की सीटों में बदलाव कर दिया गया था। नए अध्यादेश के बाद 26 नियमित सीटें रह गई थीं। इन पर प्रवेश के लिए 84 आवेदकों ने परीक्षा दी थी। इनमें से सिर्फ चार मो. इब्राहिम-उर्दू, ममता सिंह धांगर-शिक्षा शास्त्र, शादाब सुहैल-वाणिज्य और प्रेम कुमार-वाणिज्य का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चेक रिपब्लिक की बनी रिवॉल्वर से हत्यारे ने किया हमला, क्या एक और साथी मौजूद था... जांच जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीवा को मारने वाले शूटर का विजय नहीं ये है असली नाम, दर्ज हैं सिर्फ इतने केस; पूरी कहानी
40 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी प्रवेश परीक्षा
भाषा विश्वविद्यालय में नियमित और पार्ट टाइम सीटों पर कुल 139 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और महज 84 ही इसमें शामिल हुए।
जेआरएफ वाले सीधे साक्षात्कार में लेंगे भाग
विश्वविद्यालय के पीएचडी अध्यादेश में जेआरएफ वाले अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अनुमति दी गई है। आवेदकों में 10-11 छात्र जेआरएफ उत्तीर्ण हैं। ये सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें सकेंगे।
किन सीटों पर कितने आवेदन
विषय -- सीटें आवेदक -- प्रवेश परीक्षा में उपस्थित
अरबी -- 07 -- 13 -- 08
उर्दू -- 08 -- 59 -- 34
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन -- 01 -- 13 -- 07
कॉमर्स -- 02 -- 28 -- 17
कंप्यूटर साइंस -- 02 -- 5 -- 4
एजुकेशन -- 02 -- 9 -- 5
अंग्रेजी -- 03 12 -- 10
गृहविज्ञान -- 01 -- 0 -- 0
गुणवत्तापूर्ण शोधार्थी चाहिए
भाषा विवि के कुलपति प्रो. एनबी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में हमें गुणवत्तापूर्ण शोधार्थी चाहिए। प्रवेश परीक्षा में 50 फीसदी नंबर लाने की अनिवार्यता है। निगेटव मार्किंग भी थी। संभव है कि इसी वजह से पास प्रतिशत काफी कम रहा हो। जो अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें ही साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी।