Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Only 15% of parents talk openly with their daughters about menstruation.

Lucknow News: माहवारी पर सिर्फ 15 फीसदी अभिभावक ही बेटियों से करते हैं खुलकर बात

Mon, 16 Mar 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Only 15% of parents talk openly with their daughters about menstruation.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। आधुनिकता के दावों के बीच आज भी किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर समाज में झिझक बरकरार हैं। डफरिन, झलकारी बाई और क्वीन मेरी अस्प्ताल के स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, केवल 10 से 15 प्रतिशत अभिभावक ही बेटियों से मासिक धर्म पर खुलकर चर्चा करते हैं। संवाद की यह कमी किशोरियों में गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन रही है।
विज्ञापन


वीरांगना अवंती बाई (डफरिन) अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता सक्सेना के अनुसार, ओपीडी में संक्रमण और अनियमित माहवारी की शिकायत लेकर आने वाली किशोरियों में भारी संकोच देखा जाता है। माहवारी को शर्म या डर से जोड़ने के कारण लड़कियां हीन भावना का शिकार हो रही हैं। शरीर में होने वाले बदलावों और जरूरी पोषण (जैसे आयरन की कमी) के प्रति भी माता-पिता जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन


पौष्टिक आहार न मिलने से किशोरियों में खून की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों में स्थिति अधिक चिंताजनक है।

अभिभावकों के लिए जरूरी कदम

बेटी के 8 से 10 वर्ष की आयु के होते ही उसे शरीर में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के बारे में बताएं। इसे अशुद्धता के बजाय प्रजनन स्वास्थ्य से जोड़कर समझाएं। बेटियों को अपने साथ हमेशा सैनिटरी पैड और सैनिटाइजर रखने के लिए प्रेरित करें। डाइट में आयरन और कैल्शियम युक्त चीजें जैसे- पालक, गुड़, अनार और दूध अनिवार्य रूप से शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed