{"_id":"67d8884aa0ff15eb730a4904","slug":"online-registration-for-agniveer-recruitment-common-entrance-exam-till-april-10-lucknow-news-c-13-knp1050-1117536-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निवीर भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक
विज्ञापन
लखनऊ। सेना भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा और आगरा के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक चलेगा। अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा और रैली से गुजरना होगा। इसके लिए सेना ने इस बार कुछ बदलाव किए हैं।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी आदि भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च से शुरू हुआ था। पंजीकरण के लिए साढ़े सत्रह से 21 वर्ष की उम्र तक के अभ्यर्थी पात्र हैं। अग्निवीर तकनीकी ट्रेड में भर्ती के लिए पॉलीटेक्निक और आईटीआई डिप्लोमा भी जरूरी किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 से सामान्य प्रवेश परीक्षा और रैली के आयोजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर अग्निवीर प्रविष्टि की किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो विकल्प चाहने वाले अभ्यर्थियों को दो श्रेणियों के फॉर्म अलग-अलग भरने होंगे। प्रवेश परीक्षा 13 विभिन्न भाषाओं में होगी। परीक्षा के लिए joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शारीरिक फिटनेस टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों को अनुकूलनशीलता परीक्षण (अडाप्टेबिलिटी टेस्ट) से गुजरना होगा। अनुकूलनशीलता परीक्षण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।