{"_id":"a3396ecfb542398066932ccff8ffa27b","slug":"online-recruitment-of-urdu-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू शिक्षक भर्ती के लिए कीजिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू शिक्षक भर्ती के लिए कीजिए ऑनलाइन आवेदन
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 4280 उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 20 अगस्त को विज्ञापन निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी। सामान्य वर्ग के आवेदकों से 500, आरक्षित वर्ग से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा तथा नि:शक्त मुफ्त आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण के दो दिन बाद ई-चालान जमा किए जा सकेंगे और इसके दो दिन बाद आवेदन किए जा सकेंगे।
विशेष सचिव बेसिक शिक्षा हरेंद्रवीर सिंह ने इस संबंध में शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में उर्दू के सहायक अध्यापक रखे जाने हैं। इसके लिए टीईटी पास दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त, डिप्लोमा इन टीचिंग करने वाले और अल्लिम-ए-उर्दू वाले पात्र होंगे।
विज्ञापन
उर्दू बीटीसी प्रशिक्षणार्थी व डिप्लोमा इन टीचिंग वाले 21 से 50 वर्ष तथा मोआल्लिम-ए-उर्दू 62 वर्ष की आयु से पहले तक आवेदन के लिए पात्र होंगे।
मोअल्लिम वालों ने यदि 11 अगस्त 1997 से पूर्व आबिद-ए-माहिर और आबिद-ए-कामिल कर रखा है, तो इसके अंक चयन प्रक्रिया में जोड़े जाएंगे। माहिर इंटर और कामिल स्नातक के बराबर माना गया है।
विज्ञापन
उर्दू सहायक अध्यापकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और प्रशिक्षण में मिले प्राप्तांकों के गुणांक को निकालते हुए मेरिट बनाई जाएगी।
उदाहरण के लिए हाईस्कूल का 10 प्रतिशत, इंटर का 20, स्नातक का 40 प्रतिशत गुणांक माना जाएगा। उर्दू बीटीसी, डिप्लोमा इन टीचिंग और मोअल्लिम-ए-उर्दू के प्रशिक्षण में प्रथम श्रेणी में पास होने वाले को 12 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी वाले को 6 और तृतीय श्रेणी को 3 प्रतिशत अंक देते हुए मेरिट बनाई जाएगी।
चयन के लिए वरिष्ठताक्रम में सबसे ऊपर वालों को पहले मौका दिया जाएगा। मेरिट में आने वाले के प्रमाण पत्रों का मिलान करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद पात्रों को 31 अक्तूबर तक सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दे दी जाएगी।