फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online maps will be pass in development authorities

विकास प्राधिकरणों में ऑनलाइन पास होंगे नक्शे, ऐसे करें आवेदन

Sat, 02 Jun 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
 online maps will be pass in development authorities
डेमो - फोटो : amar ujala
यूपी के सभी विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद में अब मकान के नक्शे ऑनलाइन ही पास होंगे। इसके लिए आवास विभाग ने ‘उप्र ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम’ (ओबीपीएएस) को लागू करने का फैसला किया है। आवास विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने सभी विकास प्राधिकरणों व आवास आयुक्त को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इसे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत अनिवार्य रुप से लागू किया जाना हैं। बता दें, इस सिस्टम को लागू करने का फैसला पिछले साल लिया गया था, लेकिन सॉफ्टवेयर में तैयार करने में आ रही परेशानी के मद्देनजर इसे लागू नहीं किया जा सका  था। गोकर्ण के मुताबिक ओबीपीएएस में होने वाले अत्यधिक भार को देखते हुए इसे बिल्ड ऑन इंड ऑपरेट(बीडीओ) पद्धति पर लागू किया जाएगा। वहीं, इसमें मानवीय हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं के बराबर होगी।
विज्ञापन


ओबीपीएएस के लागू होने के साथ  विकास प्राधिकरणों के साथ ही आवास विकास परिषद में भी बिल्डिंग के नक्शे ऑनलाइन पास होंगे इससे आम लोगों को नक्शा पास कराने के लिए न तो अधिकारियों के चक्कर लगाने होंगे और नही तय शुल्क से अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढें, फायदे

 online maps will be pass in development authorities
होंगे ये फायदे
- नक्शा पास करने के लिए कभी भी कहीं से किया जा सकेगा आवेदन
- सॉफ्टवेयर खुद बताएगा नक्शा पास करने की फीस
- आवेदन की स्थिति का पता ऑनलाइन किया जा सकेगा
- नक्शा में कोई कमी न होने पर महज 48 घंटे में होगा पास
- ई-मेल या एसएमएस से मिलेगी नक्शा पास होने की सूचना
 
ऐसे करें आवेदन 
आवेदक को सबसे पहले आवास विभाग द्वारा तैयार कराई गई www.upobps.com पर एक लॉग इन’ आईडी बनाना होगा। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद लॉग इन कर भवन का प्रस्तावित नक्शा अपल़ोड कर उसका डिटेल भरना होगा। नक्शा दाखिल करने के साथ ही आवेदक को एक पासवर्ड मिलेगा। इसके जरिए ऑनलाइन ही आवेदन की स्थिति का पता कर सकेगा। वेबसाइट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आवेदन करने की सुविधा दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed