{"_id":"669f815d4ab1ecdec103f1f9","slug":"online-ma-course-will-be-start-in-six-subjects-in-lucknow-university-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU: लखनऊ विश्वविद्यालय में छह विषयों में शुरू होगा ऑनलाइन एमए, जल्द सिलेबस तैयार करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LU: लखनऊ विश्वविद्यालय में छह विषयों में शुरू होगा ऑनलाइन एमए, जल्द सिलेबस तैयार करने का निर्देश
Tue, 23 Jul 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:39 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में छह विषयों में ऑनलाइन एमए कोर्स की शुरुआत होगी। इस पर फैकल्टी बोर्ड की बैठक में मुहर लग गई है। विभागों को जल्द सिलेबस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Lucknow University वेबसाइट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ऑनलाइन डिस्टेंस एजुकेशन के तहत छह विषयों में ऑनलाइन एमए पाठ्यक्रम शुरू किया जाना है। इसे लेकर सोमवार को विवि में फैकल्टी बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में इन कोर्सों से संबंधित प्रोग्राम प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) पर चर्चा हुई। इसमें सभी विभागों को ऑनलाइन कोर्स का सिलेबस जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विवि जिन छह विषयों में ऑनलाइन एमए शुरू कर रहा है, उसमें एमए अंग्रेजी, एआईएच, पॉलीटिकल साइंस, संस्कृत, इकनॉमिक्स और एमएसडब्ल्यू शामिल हैं। बैठक में सभी सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की बोर्ड ऑफ स्टडीज से पास हुए प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए, जो सिलेबस में परिवर्तन व अन्य विषयों से संबंधित थे, समिति ने इन्हें भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए डीन के माध्यम से होंगे आवेदन
लविवि में विज्ञान संकाय में भी फैकल्टी बोर्ड की बैठक में सभी विभागों के शिक्षक शामिल हुए। बैठक में जंतु विज्ञान विभाग में स्नातक चौथे वर्ष के सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए डीन के माध्यम से आवेदन देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वहीं कॉलेजों के विद्यार्थियों को प्रवेश के संबंध में सीटों का विज्ञापन जारी कर प्रवेश सेल के माध्यम से दाखिला देने को मंजूरी दी गई। एक फीस में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वित्त समिति को भेज दिया गया। इसके अलावा सिलेबस में परिवर्तन व अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।