{"_id":"5e58f75ebeab98f773621c72","slug":"online-fraud-with-medical-student-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः मेडिकल छात्र को महंगा पड़ा कुत्ते की मदद करना, खाते से रकम गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः मेडिकल छात्र को महंगा पड़ा कुत्ते की मदद करना, खाते से रकम गायब
Fri, 28 Feb 2020 04:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Feb 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के नाका में बीमार पड़े एक कुत्ते की मदद करने के लिए मेडिकल छात्र प्रसून कमल को गूगल से हेल्पलाइन नंबर लेना महंगा पड़ गया। दरअसल एनिमल हेल्पलाइन के नाम से साइबर ठगों ने अपना मोबाइल नंबर फीड कर रखा था।
विज्ञापन
इस पर कॉल करते ही ठगों ने प्रसून से ऑनलाइन 10 रुपये शुल्क जमा करने को कहा। जैसे ही उसने रुपया ट्रांसफर किया, खाते से 3170 रुपये कट गए। पीड़ित ने नाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि बीते सप्ताह शिवपुरी कॉलोनी के पास से गुजरते समय राजाजीपुरम निवासी प्रसून की नजर एक बीमार कुत्ते पर पड़ी।
विज्ञापन
उसने नगर निगम और कान्हा उपवन समेत पशुओं की कुछ संस्थाओं का फोन नंबर मिलाया, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उसने गूगल पर एनिमल हेल्पलाइन देखी। उसे एक नंबर 7908205741 मिला। इस पर कॉल करके उसने मदद मांगी तो ठगों ने 10 रुपये शुल्क जमा करने पर टीम भेजने की बात कही।
विज्ञापन
रुपया जमा करने के लिए ठगों ने प्रसून के मोबाइल में एक लिंक भेजा। इस पर उसने अपने पेटीएम अकाउंट से 10 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ ही देर में उसके खाते से 3170 रुपये कट गए। प्रसून ने ठगों से रुपया गायब होने की बात कही तो उन्होंने फोन काट दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।