डीएलएड (बीटीसी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट जारी, ये रहेगा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएड (बीटीसी) 2019 में ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 11 जुलाई तक जमा किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय और निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण का प्रशिक्षण 6 अगस्त से शुरू होगा जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी।
शैक्षणिक योग्यता
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, सीबीएसई, आईसीएसई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट व उसके समकक्ष घोषित परीक्षा उत्तीर्ण हो। यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो।
एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, एससी-एसटी के लिए 300 रुपये और विकलांग श्रेणी के लिए 100 रुपये निर्धारित किया है।
देखें- ये रहेगी फीस
अल्पसंख्यक संस्थान 50 फीसदी सीटों पर स्वयं लेंगे आवेदन
एनसीटीई से डीएलएड के लिए मान्यता प्राप्त और राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यक घोषित संस्थान 50 प्रतिशत सीटों पर स्वयं प्रवेश की कार्यवाही करेंगे, लेकिन उन्हें भी ऑनलाइन आवेदन ही लेना होगा।
राजकीय में 10,200 और निजी में 41 हजार रुपये रहेगी फीस
डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण के लिए राजकीय संस्थानों में प्रशिक्षण शुल्क 10,200 रुपये और निजी संस्थानों में 41 हजार रुपये प्रति वर्ष निर्धारित किया है। निजी संस्थानों में निर्धारित से अधिक फीस लेने पर उनकी संबद्धता समाप्त की जाएगी।
चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
- सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज 26 जून को ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी करेंगे।
- 27 जून से 11 जुलाई शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क 12 जुलाई तक जमा होगा, आवेदन पत्र का प्रिंट 13 जुलाई तक ले सकेंगे।
- 17 से 30 जुलाई तक अभ्यर्थियों से वर्गवार, श्रेणीवार मेरिट के अनुसार राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों का विकल्प लिया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्प में एनआईसी लखनऊ की ओर से काउंसलिंग के लिए संस्थान आवंटित किया जाएगा।
- काउंसलिंग के प्रथम चरण में आवंटित संस्थान में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और प्रवेश कार्यवाही 5 अगस्त तक की जाएगी।
- 6 अगस्त से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
- प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद राजकीय और निजी संस्थानों में पद रिक्त रहने पर 16 से 26 अगस्त के बीच अभ्यर्थियों से संस्थानों का विकल्प लेकर दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट के अनुसार संस्थान आवंटित किए जाएंगे।
- द्वितीय चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और प्रवेश की कार्यवाही 30 अगस्त तक की जाएगी।
अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी
डीएलएड-2019 में पहले चरण में चयनितअभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 6 अगस्त से शुरू होगा। दूसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण संस्थानों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर प्रशिक्षण को इस प्रकार पूरा कराया जाएगा ताकि उनका पाठ्यक्रम भी पहले चरण के अभ्यर्थियों के साथ पूरा हो सके।