फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one teacher doing job in 25 districts of Uttar Pradesh

यूपी के 25 जिलों में नौकरी कर रही एक शिक्षिका, सब जगह से लेती है वेतन, खुलासा होने पर अधिकारी हैरान

Tue, 02 Jun 2020 11:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
one teacher doing job in 25 districts of Uttar Pradesh
फाइल फोटो
बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है। एक शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जगहों पर एक साथ काम करती रही और वेतन लेती रही। मामले के खुलासे के बाद बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


अमेठी के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तैनात यह शिक्षिका इस समय बेसिक शिक्षा विभाग में काफी चर्चित हो चुकी हैं। विज्ञान विषय की इस शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जनपदों में एक साथ काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


इस शिक्षिका ने पिछले वर्ष नवंबर माह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमेठी में पूर्ण कालिक विज्ञान शिक्षिका के पद पर ज्वाइनिंग की थी। जिम्मेदार बताते हैं कि उक्त अवधि में शिक्षिका विद्यालय आती थीं और उन्हें ज़िले में तीन माह का वेतन भी निर्गत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जीवाड़े सामने आने के बाद बीएसए ने पत्र जारी कर एक हफ़्ते के भीतर शिक्षिका से उनका वास्तविक दस्तावेज तलब किया है। ऐसा ना होने की स्थिति में एफआईआर की भी चेतावनी दी है। 

बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मैनपुरी जिले के हसनपुर निवासी शिक्षिका अनामिका शुक्ला पर कई जनपदों में कूटनीतिक दस्तावेज लगाकर कार्य करने का आरोप है। 

इस शिक्षिका को ज़िले में दिसंबर, जनवरी और फ़रवरी माह का वेतन दिया गया था। संदेह होने पर मार्च में ही शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया था। संतोषजनक स्पष्टीकरण ना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed