{"_id":"329ecd3dfb4938d3e36a15a4974ae72e","slug":"one-suspended-in-lohiya-gram-irregularities","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ग्रामों में राशन दुकानों की जांच, एक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ग्रामों में राशन दुकानों की जांच, एक निलंबित
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के चिह्नित लोहिया ग्राम में मुख्यमंत्री द्वारा राशन वितरण व्यवस्था की बदहाली पर जताई गई नाराजगी अब असर दिखाने लगी है।
विज्ञापन
जिले के आपूर्ति विभाग ने सोमवार को बीकेटी व चिनहट ब्लॉक में चिह्नित आधा दर्जन से अधिक लोहिया ग्रामों में संचालित राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान बीकेटी ब्लॉक के कुनौरा गांव में राशन दुकान पर अनाज वितरण में मिली खामियों के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
जिलापूर्ति अधिकारी चंद्रशेखर ओझा के निर्देश पर एआरओ एपी सिंह व हेमंत न चिनहट व बीकेटी ब्लॉक के लोहिया ग्रामों में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानों पर अनाज आवंटन व वितरण रजिस्टर के साथ स्टॉक पत्रावलियों को जांचने के साथ ही कार्डधारियों को बुलवाकर वास्तविकता को परखा।
बीकेटी ब्लॉक के चिह्नित लोहिया ग्राम कुनौरा में राशन दुकान संचालक के खिलाफ कार्डधारियों द्वारा समय पर अनाज वितरण न करने, घटतौली करने की शिकायत सामने आई।
दुकान में राशन वितरण अभिलेख भी अधूरे मिले। इस पर देर शाम डीएसओ ने उक्त राशन दुकान के संचालन का लाइसेंस निलंबित कर विक्रता को नोटिस भेजा है।