{"_id":"5f25155a8ebc3e63dc765868","slug":"one-police-man-and-one-goon-injured-in-police-encounter-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत गंभीर, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत गंभीर, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली
Sat, 01 Aug 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज में शुक्रवार देर रात फतेहपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में 3 गोलियां लगी जबकि इस मुठभेड़ में एसओजी के सुरेश वर्मा भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश के दोनों पैरों पर तीन गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसओजी के सुरेश वर्मा के दाहिने बांह में गोली छूकर निकल गई है। मुठभेड़ में घायल बदमाश सोनू यादव पुत्र रामबोध यादव गांव पूरे मेहरबान बेहटा खुर्द भदोखर का रहने वाला है।
विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि 3 दिन पहले लालगंज में एक सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के संबंध में मुखबिर की सूचना से सतर्क पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी समय एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के रोकने पर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
फायरिंग में एसओजी के सुरेश वर्मा घायल हो गए इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया और उसे दबोच लिया गया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया।