फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one of four IPS officers from up may be appointed in cbi

सीबीआई के नए निदेशक की दौड़ में यूपी के चार आईपीएस अफसर!

Sun, 09 Dec 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Dec 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
one of four IPS officers from up may be appointed in cbi
cbi - फोटो : PTI

सीबीआई में चल रहे विवाद के बीच नए सीबीआई निदेशक के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। हालांकि इसका संबंध मौजूदा निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने से नहीं है बल्कि आलोक वर्मा का कार्यकाल अगले महीने पूरा हो रहा है। इसके बाद नए सीबीआई निदेशक की नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि नए सीबीआई निदेशक की दौड़ में यूपी के चार अफसरों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। इनमें से तीन अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि एक यूपी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें बीएसएफ के निदेशक रजनीकांत मिश्रा, एनआईसीएसएफ के डीजी जावीद अहमद, आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार और यूपी में निदेशक सतर्कता हितेश चंद्र अवस्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन चारों अधिकारियों को सीबीआई के कामकाज का लंबा अनुभव रहा है। हितेश चंद्र अवस्थी और जावीद अहमद के पास सीबीआई का लगभग 15-15 वर्षों का अनुभव  है। ये दोनों अफसर सीबीआई में एसपी से लेकर संयुक्त निदेशक पद पर काम कर चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि इन अफसरों के नाम सीबीआई निदेशक के लिए पैनल में शामिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष करते हैं चयन
सीबीआई निदेशक का चयन उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता मिलकर करते हैं। मौजूदा सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी 2019 को पूरा हो रहा है। सीबीआई में ही विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के साथ विवाद के बाद आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना दोनों को 23 अक्तूबर को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है जिसमें अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed