{"_id":"5e7b8d868ebc3e769f5e6b54","slug":"one-more-corona-patient-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मिला, प्रदेश में 38 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मिला, प्रदेश में 38 पहुंची संख्या
Wed, 25 Mar 2020 10:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक और व्यक्ति नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति पीलीभीत का है। इसकी मां को भी कोरोना वायरस संक्रमण है और उसका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। प्रदेश में इस नए संक्रमित व्यक्ति को मिलाकर पॉजिटिव लोगों की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों वाले 73 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक कुल 1830 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए हैं। इनमें से 1707 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 85 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल-भारत सीमा पर भी 15.46 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नोवेल कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से आए लगभग 28406 लोग डब्लूएचओ और जिलों की टीम की निगरानी में हैं। चीन यात्रा से आने वाले 24336 यात्रियों ने अपना 28 दिन का क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है।