फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One miscreant named Kuldeep alias Dhela was injured and three others escaped during a police encounter.

Lucknow : पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार; हथियार और कैश बरामद

Thu, 24 Jul 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:43 AM IST
सार

घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल, दो कारतूस, एक तमंचा और 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
One miscreant named Kuldeep alias Dhela was injured and three others escaped during a police encounter.
Demo

विस्तार

यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुलदीप उर्फ ढेला नाम का एक बदमाश घायल हो गया और तीन अन्य फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल, दो कारतूस, एक तमंचा और 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य लखनऊ ममता रानी चौधरी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले महानगर क्षेत्र में जेबकतरी की घटना हुई थी जिसमें करीब 47,000 रुपये चोरी हो गए थे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। तीन टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रात जब पुलिस गश्त पर थी। पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने भागने की कोशिश की। उनमें से एक ने पुलिस पर गोली चला दी, और जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन हमें एक बदमाश घायल हालत में मिला। पूछताछ के बाद उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ ढेला बताया, जो फर्रुखाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं।
 

ये है पूरा मामला

महानगर पुलिस व दो बाइक सवार चार बदमाशों के बीच बुधवार देर रात अकबरनगर सौमित्र वन के पास मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ निवासी बदमाश कुलदीप घायल हो गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले महानगर इलाके में लूट की थी।

एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि दो दिन पहले महानगर इलाके में एक व्यक्ति से 47 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में डीसीपी मध्य ने तीन टीमों को बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगाया था। बुधवार रात करीब 12 बजे सौमित्र वन के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार कुलदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके से पुलिस को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और घायल बदमाश की जेब से 25 हजार रुपये मिले हैं। एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले हुई घटना में शामिल होना बताया है। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed