{"_id":"5d8616168ebc3e939e46ff7d","slug":"one-man-died-after-drowning-in-gomati-river-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहाने गए 15 वर्षीय लड़के की गोमती में डूबकर मौत, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहाने गए 15 वर्षीय लड़के की गोमती में डूबकर मौत, परिवार में मचा हड़कंप
Sun, 22 Sep 2019 12:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
नहाने गए समीर का (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज में कैटल कॉलोनी बंधे के पास गोमती नदी में दोस्तों संग नहाने गया 15 वर्षीय समीर पानी में डूब गया। उसे लापता देख साथी घबराकर घर भाग गए। उधर, समीर का कुछ पता न लगने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की तो दोस्तों ने उसके नदी में डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन
तीन घंटे बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगाए, लेकिन समीर का पता नहीं चला। इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रविवार सुबह फिर से किशोर की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि समीर राधाग्राम कॉलोनी में रहता है। उसके पिता सगीर मजदूरी करते हैं। सुबह करीब दस बजे पास ही रहने वाले अनस ने उसे फोन कर बुलाया। वह अनस से मिलने पहुंचा जहां अहमद व फुरकान भी आ गए। चारों दोस्त कैटल कॉलोनी बंधे के पास नहाने के लिए नदी में उतर गए।
विज्ञापन
Trending Videos
पानी में खेलने के दौरान ही समीर डूब गया। उसे लापता देख तीनों साथी घबरा गए और भाग निकले। तीनों ने परिवारीजनों को भी कुछ नहीं बताया। काफी देर तक समीर नजर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई।
समीर के नदी में डूबने की खबर सुनते ही उसकी मां रुबीना बहोश होकर गिर पड़ी। इस बीच, देर शाम तक समीर का कुछ पता न चलने पर इलाकाई लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने बताया कि समीर कुछ दिन ही स्कूल गया था। फिलहाल वह घर पर ही रहता था।
समीर के नदी में डूबने की खबर सुनते ही उसकी मां रुबीना बहोश होकर गिर पड़ी। इस बीच, देर शाम तक समीर का कुछ पता न चलने पर इलाकाई लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। परिवारीजनों ने बताया कि समीर कुछ दिन ही स्कूल गया था। फिलहाल वह घर पर ही रहता था।