फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One innocent girl died because of electricity shock in Sultanpur.

Sultanpur: करंट लगने से झुलसीं दो मासूम सगी बहनें, एक की मौत दूसरी की हालत गंभीर

Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, कुड़वार (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुड़वार (सुल्तानपुर) Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनें झुलस गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां छोटी बहन की मौत हो गई।

विज्ञापन
One innocent girl died because of electricity shock in Sultanpur.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुल्तानपुर के स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे शिवदयाल गजेहड़ी गांव में शुक्रवार सुबह ई रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से सगी बहनें झुलस गई। दोनों को सीएचसी कुड़वार ले जाया गया। जहां से छोटी बहन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां छोटी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन


पूरे शिवदयाल गजेहड़ी गांव निवासी राहुल कुमार मिश्र की दो बेटियां शिखा (07) व स्नेहा (09) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर के सामने खड़े ई रिक्शा पर खेल रही थी। रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से दोनों बहनें झुलस गई। दोनों को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां छोटी बहन शिखा की नाजुक हालत देख चिकित्सक ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बड़ी बहन स्नेहा का प्राथमिक इलाज कर चिकित्सक ने सीएचसी से उसे घर भेज दिया गया। राहुल की चार संतानें थी। शिखा उसमे दूसरे नंबर पर थी। उसकी मौत से मां लक्ष्मी, छोटी बहन राखी (04) वर्ष व इकलौते भाई संस्कार (03) सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed