{"_id":"5d53da268ebc3e6cc30ea1cf","slug":"one-injured-in-a-clash-between-two-groups-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कार छूने को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, युवक लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः कार छूने को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, युवक लहूलुहान
Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इंदिरानगर के सेक्टर-12 में सोमवार देर रात कार छूने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने पुलिस के सामने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो बार फायर कर दिया। आरोपी भाग गया। गोली से अजय (35) लहूलुहान हो गया।
पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, वारदात में शामिल अतुल के भाई शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अतुल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर 12 के पास सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 12 में अभिषेक श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। अभिषेक के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी दीपिका बेटे अयांश के साथ घर के बाहर टहल रही थी।

जान से मारने की नियत से किए फायर
लगभग रात 11.30 बजे गली में ही खड़ी पड़ोसी अतुल की कार पर बेटे का हाथ लग गया। आरोप है कि इस पर अतुल सिंह और उसके भाई शेखर ने गाली-गलौच शुरू कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो अतुल मारपीट पर आमादा हो गया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर सभी बाहर आए।
तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को समझने में लगी थी कि अतुल ने घर के अंदर जाकर पिस्टल निकाली और पीड़ित पक्ष की तरफ जान से मारने की नीयत से दो बार फायर कर दिए। वारदात में अभिषेक के नौकर अजय (35) की कमर पर गोली लगी।