{"_id":"5d860fee8ebc3e01431c082c","slug":"one-died-in-an-accident-in-sarojini-nagar-on-shaheed-path-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"150 से अधिक रफ्तार से दौड़ रही पोर्शे कार दुर्घटनाग्रस्त, मार्केटिंग अधिकारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 से अधिक रफ्तार से दौड़ रही पोर्शे कार दुर्घटनाग्रस्त, मार्केटिंग अधिकारी की मौत
Sat, 21 Sep 2019 11:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद पथ पर शनिवार दोपहर 150 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही पोर्शे की स्पोर्ट्स कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करोड़ों रुपये कीमत की कार की सभी सीट और साइड में एयरबैग लगे थे। हादसे से एयरबैग खुल गए और कार चला रहा रोहित शर्मा बाल-बाल बच गया जबकि बगल में बैठे पोर्शे कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी दिल्ली निवासी निखिल जौहर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुआ लेकिन देर रात तक पुलिस के पास कोई ब्यौरा नहीं था। स्पोर्ट्स कार भी घटनास्थल पर ही पड़ी हुई थी। उधर, हादसे की जानकारी पाकर निखिल की पत्नी प्रेरणा व परिवारीजन लखनऊ पहुंच गए। आला अधिकारियों के निर्देश पर देर रात ही निखिल के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन
हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। रोहित शर्मा ने बताया कि रविवार को गोमतीनगर के होटल में पोर्शे कार के स्पोर्ट्स मॉडल की लांचिंग होनी है जिसके लिए चार कारें लखनऊ लाई गई थीं। शनिवार को कंपनी के अधिकारी कारें लेकर सरोजनीनगर स्थित ऑडी के शोरूम गए थे। वहां से लौटते वक्त पोर्शे कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी निखिल जौहर और रोहित शर्मा एक कार में बैठ गए जबकि संदीप जायसवाल समेत दूसरे अधिकारी बाकी की तीन कारों में थे।
विज्ञापन
रोहित ने बताया कि दो कारें आगे चल रही थीं। शहीद पथ पर खुलासा रास्ता आया तो उसने कार की स्पीड थोड़ी बढ़ा दी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पिछला हिस्सा फिसलने लगा। कार लहराते हुए डिवाइडर में घुस गई। एयरबैग्स खुल गए जिससे उसे जरा भी चोट नहीं आई।
वह बाहर निकला और साइड का दरवाजा खोलकर निखिल को खींचकर निकाला। निखिल बुरी तरह से घायल था। आसपास के लोग मौके पर आ गए और उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। हालांकि, निखिल की सांस नहीं चल रही थी। इस बीच कंपनी के लोग भी वहां आ गए।
सीपीआर देने पर सांस लौटी तो एंबुलेंस बुलवाने को कहा
रोहित ने बताया कि उसने निखिल के सीने पर हाथ से दबाव डाला तो खांसी के साथ उसकी सांस लौट आई। निखिल अपनी जान बचाने के लिए चीखने लगा। उसने तुरंत एंबुलेंस बुलवाने को कहा। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की लेकिन काफी देर तक मदद नहीं आई। इस बीच निखिल के सहकर्मी उसे उठाकर लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
देर रात लोकबंधु अस्पताल पहुंचे निखिल के पिता अरविंद जौहर ने बताया कि दो महीने पहले ही प्रेरणा से उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के आर्या नगर के एक अपार्टमेंट में रहते हैं। निखिल की मौत की खबर से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा है।
दो महीने पहले ही हुई थी शादी
देर रात लोकबंधु अस्पताल पहुंचे निखिल के पिता अरविंद जौहर ने बताया कि दो महीने पहले ही प्रेरणा से उसकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के आर्या नगर के एक अपार्टमेंट में रहते हैं। निखिल की मौत की खबर से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा है।
एयरबैग और सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है कार
पोर्शे जैसी वर्ल्ड क्लास कार में छह एयरबैग और सिक्योरिटी के तमाम फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी के अधिकारियों ने हादसे और मौत की वजह की गहराई से जांच कराने की बात कही है। कार चला रहे रोहित शर्मा का कहना है कि दुर्घटना होते ही कार के सभी एयरबैग्स खुल गए थे। उसने जब बायीं तरफ का दरवाजा खोलकर निखिल जौहर को बाहर निकाला तो उसके सामने डैश बोर्ड और बायीं तरफ का भी एयरबैग खुला हुआ था।
कार के हिसाब से ठीक थी स्पीड
हादसे के वक्त कार की स्पीड क्या थी? इस बारे में रोहित शर्मा कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने सिर्फ इतना ही कहा कि कार के हिसाब से स्पीड ठीक थी। उसने कहा कि कार पीछे की तरफ से स्लिप होने पर उसने ब्रेक लगाया था। इसके बाद वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और कार लहराते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
कार के हिसाब से ठीक थी स्पीड
हादसे के वक्त कार की स्पीड क्या थी? इस बारे में रोहित शर्मा कोई जानकारी नहीं दे सका। उसने सिर्फ इतना ही कहा कि कार के हिसाब से स्पीड ठीक थी। उसने कहा कि कार पीछे की तरफ से स्लिप होने पर उसने ब्रेक लगाया था। इसके बाद वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और कार लहराते हुए डिवाइडर से टकरा गई।