फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one died in an accident in ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में अनियंत्रित जीप ने रौंदा, साइकिल सवार की मौत व दो घायल

Thu, 06 Dec 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
one died in an accident in ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर में सब्जी बेचकर घर लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने पहले साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया, फिर ठेला लेकर आ रहे उसके पिता व गांव निवासी एक अन्य सब्जी विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दिया।

विज्ञापन


किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मनपुर निवासी महेंद्र कुमार (38) पुत्र रामकेवल व रामजगत (55) पुत्र तुलसीराम तथा महेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बुधवार देर शाम कुर्कीबाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्की बाजार में प्रत्येक बुधवार को बड़ी बाजार लगती है। तीनों यहां सब्जी बेचने गए हुए थे। देर शाम महेंद्र व रामजगत ठेला लेकर पैदल, जबकि दुर्गेश साइकिल से घर की तरफ रवाना हुए। जब वे सभी खपुरा गांव के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने ठेले के आगे साइकिल से चल रहे दुर्गेश को रौंद दिया। इसके बाद अनियंत्रित हुई जीप ने महेंद्र व रामजगत को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed