{"_id":"5fd5f6991c44045aca10732b","slug":"one-died-and-six-injured-in-an-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में श्रद्घालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में श्रद्घालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक की मौत, छह घायल
Sun, 13 Dec 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Dec 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
पहिया धंसने के कारण श्रद्घालुओं से भरी ट्राली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। यह लोग बच्चे के मशवारे के बाद सम्मय माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। आस पास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सदर विधायक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
रछौड़ा निवासी घायल रामकृपाल (58) ने बताया कि शनिवार को मेरे पोते का मशवारा था। मशवारे के बाद रविवार को परिवार तथा रिश्तेदार लोग ट्रैक्टर-ट्राली से सम्मय माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। तेंदुआ गांव के पास ट्राली का पहिया अचानक मिट्टी में धंस गया। पहिया धंसने से ट्राली बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन
ट्राली के नीचे दबकर रछौड़ा निवासी मनीराम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में राधा देवी (45) निवासी साहेबनगर थाना महराजगंज तराई, नीलम (38) निवासी पंडितपुरवा, अर्चना उर्फ मुन्नी (25) निवासी ग्राम मोहरनिया भिनगा श्रावस्ती, पूनम (45) निवासी भुमईडीह थाना महराजगंज तराई तथा प्रेम कुमारी (45) निवासी रछौड़ा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से सभी लोगों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बलरामपुर आरएस यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जिला अस्पताल पहुंचकर सदर विधायक पल्टूराम ने घायलों का हालचाल जाना।