फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One died and five injured in an accident in Gosaiganj in Lucknow.

Lucknow: सड़क पर बने कट से टर्न हो रहे ट्रक में पीछे से घुसी पिकअप, चालक की मौत, पांच गंभीर घायल

Fri, 19 Apr 2024 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 11:22 AM IST
सार

गोसाईगंज में हुए सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। तेज रफ्तार पिकअप टर्न ले रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।

विज्ञापन
One died and five injured in an accident in Gosaiganj in Lucknow.
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोसाईंगंज के गंगागंज में बृहस्पतिवार देर रात सुल्तानपुर हाइवे पर स्थित उजमा हाउस के पास बने कट से टर्न हो रहे ट्रक में तेज रफ्तार में आ रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत पिकअप सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

विज्ञापन


सूचना पाकर गंगागंज चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आननफानन घायलों को सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पिकअप चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य पांच लोगों की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नए प्रयोग की होगी परीक्षा, बनाई जा रही भविष्य की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रोडवेज के बस ड्राइवरों को डैशबोर्ड पर रखनी होगी परिवार की फोटो, अफसरों के लिए चुनौती बना आदेश


उधर, हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को एसआई चंद्रशेखर सिंह ने पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे हैदरगढ़ की ओर से आ रहा ट्रक गंगागंज स्थित उजमा हाउस के पास बने कट से टर्न लेकर दूसरी साइड जा रहा था तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई।

हादसे में कॉजी खेड़ा निवासी चालक गंगादीन (20) समेत पिकअप सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह चोटिल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने पिकअप चालक गंगादीन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथ गाड़ी में सवार 5 लोगों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed